Monday, January 7, 2013

सवेरा


"अश्रु भरे इन आँखों में, मुस्कानों का डेरा जाने कब होगा,

उम्मीदों के घोंसले में, खुशियों का बसेरा जाने कब होगा,

उजालों की ये किरणें तो रोज छिटक आती हैं कमरों में,

पर इस घर में, मेरी जिंदगी में, सवेरा जाने कब होगा !"

चक्रव्यूह


"समझौते तो कर लिए जिंदगी से,
खुशी की आस छोड़ न सका,

रिश्ते बस यूँ ही जुड़ गये, 
पर उनको बुनियाद से जोड़ न सका,

औरों को रस्ता बतला देना तो 
बहुत ही आसान होता है 'दीपक',

खुद अपनी जिंदगी के चक्रव्यूह 
का भेद आज तक तोड़ न सका!"

Monday, April 9, 2012

सुबह

"है नयी सुबह, है नए दिन की नयी शुरुआत,

उम्मीद है दिल में, शायद हो कुछ नयी बात,

कल मन व्याकुल था, आज आहत है दिल भी,

हे तिमिरारी, दूर करो मेरे ये स्याह हालात !"

जिंदगी

समझा जिंदगी होती है समझौतों का खेल,

माना जिंदगी होती है रिश्तों का तालमेल,

हमने तो तालमेल की समझौतों से, फिर क्यूँ,

जाना जिंदगी होती है बस एक अंतहीन जेल.


उदास

 "पता नहीं मुझे भी क्यूँ मन मेरा उदास है,

लोग शायद ये सोच रहे कि हुआ ये देवदास है,

खुदा ने किस्मत नजर कि थी मेरी जिंदगी को

जिंदगी ग़मगीन है, किस्मत नहीं मेरे पास है"

याद

तमाम उम्र जलते रहे हम बस उनकी ही याद में,

उन्होंने हमारा नाम तक ना लिया अपनी फरयाद में.

Thursday, March 8, 2012

कहानी


ये मेरी जह्नीयत है, इसे कभी तू मज़बूरी मत समझना,

मैं तेरे पास नहीं हूँ पर, इसे कभी तू दूरी मत समझना,

हमारा किस्सा ख़तम- सब कहते हैं, फिकर नहीं मुझे,

अपनी कहानी शेष है, इसे अभी तू पूरी मत समझना.

नमन माटी के उन सपूतों को

जिनके लहू की हर बूँद से, भारत स्वर्णिम परिवेश हुआ, नमन माटी के उन सपूतों को, जिनसे रोशन देश हुआ। १ जिनने हँसकर प्राण दिए थे, माँ की लाज बचान...